Abstract
कहानी सुनना लगभग हर बच्चे को अच्छा लगता है क्योंकि कहानी सुनाने के दौरान उसे आनंद मिलता है। कहानी सुनने से उसमें अधिक क्षमताएं भी विकसित होती हैं। इसलिए कहानी को स्कूली दिनचर्या का एक अभिन्न अंग बनाना हितकर है। बच्चों को कहानी कितनी सरस लगती है, वह कितने ध्यान और धैर्य के साथ सुनता है- यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि टीचर ने कहानी कैसे सुनाई। इसलिए प्रत्येक शिक्षक के लिए कहानी सुनने से जुड़ी कई बातों को जानना जरूरी है, जैसे कहानी क्या है? कहानी सुनाने से क्या फायदे हैं? कहानी कैसे सुनाई जाए। इन्हीं सब बातों को उजागर कर रहा है यह लेख -कह दो एक कहानी।