खंड 41 No. 3 (2017): प्राथमिक शिक्षक
Articles

प्रारंभिक बाल शिक्षा क्या, क्यों और कैसे?

पदमा यादव
प्रोफेसर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, एन.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली

प्रकाशित 2025-06-26

संकेत शब्द

  • बाल केंद्रित पाठ्यक्रम,
  • सर्वांगीण विकास का दृष्टिकोण,
  • शिक्षण विधियों

सार

सरकारी नीतियों और शोधकर्ताओं ने इस बात पर बल दिया है कि बाल केंद्रित पाठ्यक्रम का अनुसरण तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास का दृष्टिकोण अपनाने पर प्राथमिक शिक्षा अधिक प्रभावशाली होगी। प्रारंभिक प्रशासकों, व्यवस्थापकों तथा शिक्षकों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ है कि प्रारंभिक बाल शिक्षा के उद्देश्यों तथा शिक्षण विधियों के संबंध में लोगों के मन में कई भ्रांतियाँ हैं। इस लेख में यह प्रयास किया गया है कि प्रारंभिक बाल शिक्षा के नियोजन एवं क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला जाए। लेख में प्रस्तुत सुझावों का प्रयोग एन.सी.ई.आर.टी. का प्रारंभिक शिक्षा विभाग कई वर्षों से कर रहा है।