खंड 38 No. 1 (2014): प्राथमिक शिक्षक
Articles

भाषाओं के बदलते संदर्भ 

प्रकाशित 2025-06-17

संकेत शब्द

  • भाषा शिक्षा

सार

यह सभी स्वीकार करते हैं कि जब बच्चा भाषा सीखता है तो वह एक बहुत बड़ा कार्य करता है। वह यह कार्य इतने कम समय में कर लेता है, यह तथ्य भी व्याख्याओं को चुनौती देता है। हम अपने विषय में यह कल्पना करें कि हम किसी सुदूर द्वीप पर हैं। हम ऐसे लोगों के बीच रह रहे हैं जिनकी ना तो हम भाषा जानते हैं, ना तो उनकी वर्णमाला पढ़ सकते हैं। कुछ समय बीतने पर और ऐसे कार्यकलाप करके जिसमें क्रिया और भाषा एक साथ काम करती है, हम उस भाषा की मौखिक, वाचिक धारा को अर्थ आधारित टुकड़ों में तोड़ सकते हैं।