खंड 37 No. 4 (2013): प्राथमिक शिक्षक
Articles

पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकें: आसपास 

कविता शर्मा
असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, एनसीईआरटी नई दिल्ली 

प्रकाशित 2024-12-23

संकेत शब्द

  • पर्यावरण अध्ययन,
  • पाठ्यपुस्तकें,
  • महिला अध्ययन

सार

समाज में महिलाओं की स्थिति का कई शोध अध्ययनों एवं मीडिया आदि के माध्यम से समय-समय पर अंदाजा लगता रहता है परंतु पहली बार महिलाओं की स्थिति पर राष्ट्रीय स्तर पर गठित समिति का सही मायनों में एक असर दिखाई दिया जब पाठ्यचर्या में महिला अध्ययन (women studies) को भी एक विशेष दर्जा दिया गया। उसके पूर्व अकादमिक संस्थानों में भी लोग महिलाओं के विकास या विकास में उनकी भागीदारी के प्रति इतने जागरूक नहीं थे क्योंकि शायद ऐसा माना जाता था कि महिलाओं की समस्याओं, उनके समाधान या विकास में उनकी भूमिका की ओर कोई विशेष ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।