Articles
Published 2024-12-23
Keywords
- विकास शिक्षा,
- समावेशी विकास
How to Cite
जितेन्द्र. (2024). शांति और विकास की शिक्षा एक संयुक्त विचार मुद्दा: एक संयुक्त विचाराणी मुद्दा. भारतीय आधुनिक शिक्षा, 35(01), p. 21-29. http://14.139.250.109:8090/index.php/bas/article/view/1886
Abstract
शांति और विकास दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और इनका परस्पर संबंध एक स्थिर और समृद्ध समाज की आवश्यकता को दर्शाता है। शांति केवल युद्ध या संघर्ष के अभाव का नाम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्थिरता को भी समाहित करता है। वहीं, विकास केवल आर्थिक वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी सुधार को इंगित करता है। शांति और विकास के बिना, किसी भी समाज का समग्र उन्नति संभव नहीं है।