Published 2025-09-02
Keywords
- शांति के लिए शिक्षा,
- मूल्य शिक्षा,
- युगांतकारी बदलाव
How to Cite
Abstract
विश्व में शांति बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। शांति के लिए शिक्षा जीवन में एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक भूमिका का निर्वाह करती है और शिक्षा के अभाव में शांति, सुख और विकास की कल्पना की ही नहीं जा सकती। शिक्षा अपने आप में एक व्यापक शब्द है और इसका प्रयोग विभिन्न प्रकार के संदभों में किया जाता है, जैसे- मूल्य शिक्षा, समावेशी शिक्षा, अध्यापक शिक्षा, स्त्री शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, विषय विशेष की शिक्षा, शांति शिक्षा आदि। लेकिन जब शिक्षा को शांति के लिए शिक्षा के संदर्भ में देखते हैं तो यह शिक्षा के अन्य सभी संदर्भों को पीछे छोड़ देती है। शांति के लिए शिक्षा वह शिक्षा है जिसमें अन्य सभी प्रकार की शिक्षाएँ स्वतः ही समाहित होती है अथवा हो जाती हैं। किसी भी प्रकार की शिक्षा का उद्देश्य व्यक्तित्व का विकास एवं संबंधित ज्ञान की प्राप्ति हो सकता है। लेकिन शांति के लिए शिक्षा की अपनी एक विशिष्ट एवं व्यापक अवधारणा है। यह अवधारणा अन्य प्रकार की शिक्षाओं से परे शांति के लिए शिक्षा पर बल देती है। शांति के लिए शिक्षा का उद्देश्य मनुष्यों और राष्ट्रों के बीच न केवल शांति स्थापित करना है अपितु उसे चिरस्थायी बनाए रखना है। शांति के लिए शिक्षा में हम शांति की बात जिस संदर्भ में करते हैं, उस संदर्भ में वह शिक्षा को गढ़ने-सँवारने वाली दृष्टि बन कर उभरती है तथा यह शिक्षा के आदान-प्रदान की प्रक्रिया में आने वाले एक युगांतकारी बदलाव का संकेत है।