Articles
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय : एक तुलनात्मक अध्ययन
Published 2024-11-27
Keywords
- स्त्री शिक्षा,
- शिक्षा का अधिकार,
- मौलिक अधिकार
How to Cite
मोना यादव. (2024). उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय : एक तुलनात्मक अध्ययन. प्राथमिक शिक्षक, 34(2), p.25-36. http://14.139.250.109:8090/index.php/pp/article/view/302
Abstract
सामाजिक एवं आर्थिक ढांचे के परिवर्तन हेतु शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्त्री समाज का आधा हिस्सा है, आधी दुनिया है, जगत निर्मात्री है। यदि हमें अपने संपूर्ण समाज का विकास करना है, तो हम आधी दुनिया को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। अतः इस आधी दुनिया, यानी महिलाओं का शिक्षित होना अति आवश्यक है। निश्चित रूप से एक शिक्षित महिला अपने अस्तित्व और अधिकारों के लिए संघर्षशील होती है। शिक्षा एक मौलिक अधिकार है, लेकिन सवाल यह उठता है कि जहां अभी जन्म के अधिकार के लिए ही लड़कियों को संघर्ष करना पड़ रहा है, तो फिर शिक्षा के अधिकार के लिए तो बहुत प्रयास करने की जरूरत है।