Articles
प्रकाशित 2025-03-25
##submission.howToCite##
जोम्बा र. (2025). अरुणाचल प्रदेश में शिक्षा के माध्यम के रूप में हिंदी. भारतीय आधुनिक शिक्षा, 43(01), p. 88-97. http://14.139.250.109:8090/index.php/bas/article/view/4209
सार
परिचय: अरुणाचल प्रदेश, भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है, जो सांस्कृतिक और भाषाई दृष्टिकोण से अत्यधिक विविध है। इस राज्य में विभिन्न जनजातियाँ और भाषाएँ बोली जाती हैं, और यहां की शिक्षा प्रणाली में भी भाषा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हिंदी, जो कि भारत की राष्ट्रीय भाषा है, अरुणाचल प्रदेश में शिक्षा के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में उभरी है। हिंदी का उपयोग न केवल सरकारी कार्यों में बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ रहा है, जो राज्य के विकास और सामाजिक समरसता के लिए एक अहम कदम है।