Articles
जनजातियों के विकास की शासकीय योजनाओं के प्रति सहरिया जनजाति की जागरूकता एवं उन पर इन योजनाओ का प्रभांव
प्रकाशित 2025-03-24
संकेत शब्द
- जनजातियों के विकास,
- सहरिया जनजात
##submission.howToCite##
चौधरी क. र. (2025). जनजातियों के विकास की शासकीय योजनाओं के प्रति सहरिया जनजाति की जागरूकता एवं उन पर इन योजनाओ का प्रभांव . भारतीय आधुनिक शिक्षा, 42(01), p. 126-138. http://14.139.250.109:8090/index.php/bas/article/view/4124
सार
सहरिया जनजाति भारत की एक महत्वपूर्ण आदिवासी समुदाय है, जो मुख्यतः मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में निवास करती है। इन जनजातियों का जीवन पारंपरिक रूप से कृषि और वन्य संसाधनों पर निर्भर रहा है। हालांकि, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का उद्देश्य सहरिया और अन्य जनजातीय समुदायों का सामाजिक और आर्थिक विकास करना है, लेकिन उनकी जागरूकता और इन योजनाओं का प्रभाव वास्तविकता में कई बार सीमित होता है।