प्रकाशित 2025-09-02
##submission.howToCite##
सार
मोहनदास करमचंद गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान एवं सर्वाधिक लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने स्वराज प्राप्ति के लिए सत्याग्रह, अहिंसा और असहयोग का मंत्र दिया एवं जन-जन को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा। यूँ तो उनके जीवन और कार्यों के विषय में कई किताबें लिखी गई हैं परंतु अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यपुस्तकों में जहाँ भी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का जिक्र आता है, वहाँ महात्मा गांधी का उल्लेख विशेष रूप से मिलता है, जो कि बहुत ही प्रसंशनीय है। सामजिक विज्ञान शिक्षा विभाग, रा.शै.अ.प्र.प. के परियोजना शीर्षक - भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं की भूमिका के तहत कुछ अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकों का विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के दौरान विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकों में दिए गए, गांधी जी के वर्णन को पढ़ा और देखा गया कि विभिन्न देशों में किस प्रकार भारतीय इतिहास के इस महान व्यक्तित्व को दर्शाया गया है। अतः मालदीव, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, अफ़गानिस्तान, भूटान, श्रीलंका और कुछ अन्य अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यपुस्तकों में दिए गए गांधी जी के विवरण का विश्लेषण किया गया तथा जाँच के परिणाम लेख के माध्यम से प्रस्तुत किए गए हैं।