खंड 42 No. 3 (2018): प्राथमिक शिक्षक
Articles

शिक्षक की जवाबदेही से शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार

एम. एम. रॉय
वरिष्ठ प्रवक्ता, डाइट, एस.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली

प्रकाशित 2025-07-30

संकेत शब्द

  • शिक्षक की गुणवत्ता,
  • शिक्षण वातावरण

सार

शिक्षक समाज की सर्वाधिक संवेदनशील इकाई है। हमारे देश में शिक्षक का बहुत सम्मान किया जाता है। शिक्षक बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को खोजता है और उनका पोषण भी करता है। यह महसूस किया जा रहा है कि समाज में सामाजिक मूल्यों का लगातार ह्रास हो रहा है। शिक्षक की गुणवत्ता पर भी प्रश्न उठने लगे हैं। शिक्षकों की जवाबदेही की मांग उठने लगी है। यदि हम शिक्षकों को अपने व्यवसाय के प्रति जिम्मेदार और जवाबदेह बनाना चाहते हैं तो शिक्षा व्यवस्था में ऐसा वातावरण बनाना होगा जहाँ वे उत्तरदायित्व स्वयं लेना पसंद करें। लेकिन शिक्षकों की जवाबदेही दृढ़ और सुनिश्चित करने से पहले उनके लिए एक वातावरण तैयार किया जाना चाहिए, जिसका उल्लेख इस लेख में किया गया है।