खंड 37 No. 3 (2013): प्राथमिक शिक्षक
Articles

बच्चे एवं गणित का सीखना- सिखाना 

सत्यवीर सिंह 
प्राचार्य, एस. एन. आई. कॉलेज, बागपत 
अनिल कुमार
वरिष्ठ प्रवक्ता, एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली

प्रकाशित 2025-03-26

संकेत शब्द

  • गणित अध्ययन,
  • उच्च प्राथमिक स्तर शिक्षा,
  • गणित अध्यापन

सार

गणित का अध्ययन न सिर्फ प्रारंभिक स्तर पर अनिवार्य होता है बल्कि उच्च प्राथमिक स्तर पर भी इसकी उपयोगिता ज्यों की त्यों बनी रहती है। शिक्षा का अधिकार कानून के अनुसार भी गणित के अध्ययन को कक्षा आठ तक अनिवार्य बनाया गया है। एन.सी.ई.आर.टी द्वारा विकसित गणित का आधार पत्र कहता है की गणित सीखने सिखाने का लक्ष्य है दुनिया के बारे में गणित की भाषा में सोचना सीखना और इस तरह की सोच विकसित करना जो की ठेठ गणितीय हो। लेकिन गणित को किस प्रकार सिखाया जाए कि बच्चों को इसमें आनंद आए? इसी पर आधारित है यह लेख।