खंड 3 No. 1 (2022)
ARTICLES

गणित के छात्रों द्वारा आलेख निर्माण संतोषजनक ढंग से ना कर पाने की प्रवृति का अध्ययन

अमित अग्रवाल
प्रवक्ता, राजकीय पी.जी.कॉलेज रामपुर

प्रकाशित 2025-03-12

सार

आलेख निर्माण एवं उसके अध्ययन का विशिष्ट महत्व हैं। आर्थिक गतिविधियों की जानकारी के अभाव में यह आलेख निर्माण के महत्व को नहीं समझते हैं। अखबार, पत्रिकाओं आदि में ये आलेख निर्माण को भी नहीं देखते हैं। विद्यार्थियों में रूचि का निरन्तर अभाव है, जिसके कारण विगत वर्षों में गणित आलेख निर्माण कार्य में कमी आई। विद्यालय में हाईस्कूल स्तर पर गणित विषेषज्ञ अध्यापकों का निरन्तर अभाव है। इस क्रियात्मक अनुसंधान के परिणाम विलेषण में पाया गया है कि छात्रों की चित्र सही न बनाने वाली प्रवृत्ति में कमी आयी है। छात्र स्वभाव से लापरवाह होते हैं और चित्राकंन की आवष्यक सामग्री नहीं लाते हैं। वर्तमान में उपलब्ध पाठ्य सामग्री में चित्र कम संख्या में है, अस्पष्ट एवं अनाकर्षक हैं जिसे छात्र चित्र बनाने में अभिरूचि नहीं लेते हैं। चित्रों के महत्व से छात्र अनभिज्ञ हैं। छात्रों को सामग्री क्रय करने हेतु अभिप्रेरित किया गया। चित्र के महत्व को समझाया गया तथा उपयुक्त उदाहरण और निर्देषन के परिणामस्वरूप छात्र प्रभावषाली ढ़ंग से चित्रों को प्रस्तुत करने लगे। अतः क्रियात्मक अनुसंधान अत्यधिक सफल रहा। षिक्षा के क्षेत्र में व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु क्रियात्मक शोध सहायक होता है।